जोशी ने गांव चलो अभियान के तहत उदयपुर के कैलाशपुरी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद
11-Feb-2024 11:02 PM 3231
उदयपुर, 11 फरवरी (वार्ता ) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी “गांव चलो अभियान” के तहत उदयपुर जिले के मावली विधानसभा स्थित ग्राम कैलाशपुरी ग्राम के बूथ संख्या 70 में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। ‌‌श्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जनहित के विकास कार्यों को गांव गांव तक पंहुचाने के लिए आयोजित चौपाल में लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 70 हजार स्थानों पर 70 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। जिन गांव की आबादी एक हजार से दो हजार के बीच है वहां दो कार्यकर्ता जाएंगे। श्री मोदी के शासन में गांवों का तेजी से विकास हो रहा हो रहा है, हर गांव, हर ढाणी के व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे यही सरकार का उद्देश्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^