जूनियर विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित,विवेक सागर कप्तान
11-Nov-2021 04:05 PM 2031
भुवनेश्वर, 11 नवंबर (AGENCY) हॉकी इंडिया ने गुरुवार को आगामी एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। ओडिशा के भुवनेश्वर में 24 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की 16 शीर्ष टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी, जबकि भारतीय टीम अपना टाइटल डिफेंड करेगी। हॉकी इंडिया ने टीम की कप्तानी ऐतिहासिक ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को सौंपी है, जबकि डिफेंडर संजय को उप कप्तान बनाया गया है जो ब्यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेलों 2018 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 टीम का हिस्सा थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^