जूनियर एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ेंगे भारत के लड़के
26-May-2023 05:15 PM 3491
नई दिल्ली, 26 मई (संवाददाता) ओमान के सलालाह में पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 में लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद उत्साह से लबरेज भारतीय जूनियर टीम शनिवार को ग्रुप चरण में अपने चिर-परिचित प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय लड़कों ने जीत के साथ अपने अभियान की रोमांचक शुरुआत की थी। अपने पहले पूल ए मैच में चीनी ताइपे पर 18-0 की शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत ने गुरुवार को अरिजीत सिंह हुंदल , शारदा नंद तिवारी और उत्तम सिंह के गोलों की मदद से जापान पर 3-1 से जीत दर्ज की थी। अपने विजयी क्रम को जारी रखने के लिए भारत अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^