22-Nov-2021 05:08 PM
8625
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।
DU Recruitment 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 नंवबर से 15 दिन के लिए आगे बढ़ाकर 07 दिसंबर, 2021 तक कर दिया है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 07 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कुल रिक्त 251 पदों पर की जा रही है।
डीयू भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
DU Recruitment 2021 जरूरी शैक्षणिक योग्यता
डीयू में सहायक प्राध्यापकों के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। परीक्षा में अभ्यर्थी का कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में पीएचडी की भी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट क्वालीफाई होना भी जरूरी है।
Job
posts
Assistant Professor..///..jobs-are-out-for-the-posts-of-assistant-professor-329778