जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा बिग बॉस ओटीटी सीजन 3
07-Jun-2024 10:08 AM 1433
मुंबई, 07 जून (संवाददाता) बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ,जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे।अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं।शो की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया गया है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। अनिल कपूर ने इस शो को लेकर कहा है कि, बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं। लोग अक्सर कहते हैं मजाक में कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस में ये खूबी है। ऐसा महसूस होता है जैसे स्कूल वापस जाना, कुछ नया और रोमांचक प्रयास करना। मैं बिग बॉस में उसी ऊर्जा को 10 गुना अधिक लाने जा रहा हूं। मैं इसमें अपना स्वाद लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^