जियो का 5जी नेटवर्क सियाचिन ग्लेशियर पर
13-Jan-2025 07:29 PM 7853
लद्दाख, 13 जनवरी (संवाददाता) दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में अपनी 5जी सर्विस शुरु कर दी है। भारतीय सेना की ‘फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' ने एक ट्विट के जरिए इसकी जानकारी दी। सेना के मुताबिक जियो टेलीकॉम और भारतीय सेना ने साथ मिलकर दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहला 5जी मोबाइल टॉवर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। इसे सियाचिन की एक अग्रिम चौकी पर लगाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^