जिसके पास दस विधायक नहीं, वह कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है-गहलोत
24-Nov-2022 11:41 PM 4553
जयपुर 24 नवंबर ( वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान" जिसे गद्दार नाम दिया गया हो और जिसके पास दस विधायक नहीं, वह कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है" के बाद राज्य में मुख्यमंत्री मामला एवं राजनीति फिर गर्मा गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज एक टीवी चैनल को दिए बयान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि जिसके पास दस विधायक नहीं उसे कैसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिसने ​​बगावत की हो, जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार करेंगे, जो गद्दारी कर चुका है, मैं खुद 34 दिन तक भुगता हूं। उन्होंने कहा कि इस कारण हम होटल में बैठे रहे और ये सरकार गिरा रहे थे, इसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे। धर्मेंद्र प्रधान भी शमिल थे। श्री पायलट के भाजपा से कोई लेना देना नहीं होने के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा खेल ही उनका था और वह मना कर नहीं सकते, दस-दस करोड़ रुपये बांटे गए थे इसके सबूत है। श्री गहलोत ने एक सवाल पर कहा कि आज तो मैं ही हूं यहां पर मुख्यमंत्री। आलाकमान से इशारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान को छोड़ो, इस बारे में उन्हें कोई इंडिकेशन नहीं मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^