जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी-राठौड़
05-Jan-2025 11:10 PM 4844
जयपुर, 05 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है संगठन में जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी। श्री राठौड़ ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां एक निश्चित समय बाद बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक निर्वाचन पद्धति के आधार पर बनाए जाते हैं। पार्टी में वर्तमान में संगठन पर्व निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। बूथ समिति का निर्विरोध प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके बाद आठ से नौ जनवरी तक जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^