झूठ बोलना, धोखा देना, घपले-घोटाले और विनाश का परिचायक रहा है राजद : भाजपा
04-Aug-2024 12:45 AM 4581
पटना 03 अगस्त (संवाददाता) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरक्षण को लेकर प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए आज कहा कि राजद झूठ बोलना, धोखा देना, घपले-घोटाले और विनाश का परिचायक रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और राजद को अपनी विफलताएं छुपाने के लिए लोगों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि वे ही हैं जिन्होंने आजादी के बाद से बिहार पर शासन किया और मानव विकास सूचकांक में इसे सबसे निचले पायदान पर ला खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण कानूनों को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी भ्रामक है क्योंकि इस संबंध में उच्चतम न्यायालय का पहले से ही स्पष्ट फैसला है कि नौवीं अनुसूची में शामिल किसी भी कानून को चुनौती भी दी जा सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^