झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने सदन में सरकार की उपलब्धियां गिनायी
27-Feb-2023 11:24 PM 1856
रांची, 27 फरवरी (संवाददाता)झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने सदन में अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनायी और सरकार की कार्ययोजना को भी विस्तार से बताया। राज्यपाल ने अभिभाषण खत्म होने के बाद हाथ जोड़कर विधायकों से आग्रह किया कि अगर मैंने अपने अंग्रेजी स्पीच में कहीं गलत पढ़ा हो तो मुझे माफ करना। इसके पहले सुबह 11 बजे राज्यपाल की आगवानी के लिए स्पीकर रवींद्र नाथ महतो और सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे थे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के विधानसभा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। श्री राधाकृष्ण का यह सदन में पहला अभिभाषण था। इस दौरान प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने कोई टोका-टोकी नहीं की। कहा जा सकता है कि लंबे अंतराल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में शांतिपूर्ण माहौल रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^