झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से
02-Feb-2022 10:30 PM 4510
रांची, 02 फरवरी (AGENCY) झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अधिसूचना के मुताबिक 25 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस का अभिभाषण होगा। विधानसभा के बजट सत्र में तीन मार्च को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का अपना बजट पेश करेगी। बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे। इस दौरान कई अवकाश भी रखे गये हैं। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस बजट सत्र में चार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होंगे। इसके तहत विधानसभा के सदस्य सीधे मुख्यमंत्री से सवाल कर सकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^