झारखंड में आदिवासी अस्मिता की जीत : आतिशी
23-Nov-2024 11:10 PM 1672
नयी दिल्ली 23 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि यह आदिवासी अस्मिता की जीत है। सुश्री आतिशी ने एक्स पर कहा,“शानदार जीत के लिए बधाई हेमंत सोरेन जी। ये जीत आदिवासी अस्मिता की जीत है। झारखंड की जनता ने संदेश दिया है कि, सत्ता हथियाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कितने भी षड्यंत्र रच ले लेकिन जीत हमेशा लोकतंत्र की होगी।” आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा,“झारखंड की जनता ने एक बार फिर हेमंत सोरेन पर विश्वास जताया है। इस शानदार जीत के लिए हेमंत जी एवं उनके सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। झारखंड की जनता ने भाजपा के छल-कपट को नकार दिया और झारखंड में एक बार फिर संविधान, आदिवासी सम्मान और जनता की जीत हुई है।” उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34 सीटें मिली है जबकि उनके गठबंधन (इंडिया समूह) को 54 सीटें मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^