झारखंड को लूट खंड बनाना चाहती है भाजपा : बृंदा
15-Nov-2024 09:44 PM 4641
दुमका, 15 नवंबर (संवाददाता) मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) झारखंड को लूट खंड बनाना चाहती है। श्रीमती करात ने आज जामा विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ में माकपा प्रत्याशी सनातन देहरी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और झारखंड गठन के 24 वर्ष हो गये। उन्होंने कहा कि समूचे देश में प्राकृतिक खनिज संपदा से परिपूर्ण इस राज्य में 16 वर्षों तक भाजपा और उसके सहयोगियों की ही सरकार रही। अब उसकी पूरी कोशिश है कि राज्य में सत्ता पर कब्जा कर अपने मित्रों को झारखंड की प्राकृतिक संपदा के दोहन की छूट दे दी जाए, लेकिन झारखंड के मतदाताओं ने यह तय कर लिया है राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नहीं बनने देंगें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^