झारखंड के राज्यपाल ने मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना की
09-Feb-2022 10:12 PM 2530
रांची, 09 फरवरी (AGENCY) झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस बुधवार को पूरे परिवार के साथ रामगढ़ में मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना की। राज्यपाल श्री बैस आज सपरिवार रजरप्पा, रामगढ़ गये एवं वहाँ माँ छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जबसे झारखण्ड आने के साथ ही यहाँ आने की इच्छा थी, लेकिन संयोग नहीं बन पा रहा था और कतिपय कारणों से नहीं आ पाया। आज माँ का बुलावा आया और आ गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में देवी एवं माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। श्री बैस ने कहा कि उनकी इच्छा रहती है कि हर शक्ति/सिद्ध पीठ जाएं। पूजा से आत्मिक शान्ति एवं शक्ति प्राप्त होती है। माँ छिन्नमस्तिका से उन्होंने पूरे प्रदेश के विकास व जनता की सुख-समृद्धि की कामना है और उन्हें विश्वास है कि माँ सबका कल्याण करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^