झारखंड के लिए भाजपा के 66 उम्मीदवार घोषित
19-Oct-2024 08:38 PM 1893
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा के चुनाव के लिए 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की आज घोषणा कर दी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां झारखंड के भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से टिकट दिया गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला से और श्रीमती सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है। पहली सूची के 66 उम्मीदवारों में से 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^