झांसी:मालगाड़ी का डिब्ब हुआ बेपटरी, यातायात प्रभावित
26-Dec-2024 07:47 PM 5686
झांसी 26 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में गुरुवार सुबह मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया । झांसी आउटर पर सीपरी पुल के पास मालगाड़ी के डीरेल होने से झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेल मंडल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में तुरंत डिब्बे को पटरी से हटाकर झांसी-कानपुर मार्ग पर आवागमन सुचारू करने के प्रयास शुरू किये गये और कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार डिब्बों को पटरी से हटाया गया और मार्ग पर ट्रेन आवागमन सुचारू किया गया। इस दौरान रेस्क्यू अभियान जारी रहने तक यात्री ट्रेनों को रोके जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन मालगाड़ी के ट्रैक से हटने के बाद इस मार्ग पर आवागम सुचारू कर दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^