झांसी:किसान परिवारों को बांटे गये सहायता राशि चेक
13-Sep-2023 07:28 PM 6051
झांसी 13 सितंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री कृष दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत झांसी जिला प्रषासन ने आज प्रभावित किसान परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किये। यहां कलेक्ट्रेट में प्रभावित किसानों को चेक वितरित करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस योजना के बारे में बताया कि प्रदेश सरकार ने इस योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि राज्य के किसानों की स्थिति को बेहतर किया जा सके, जिससे इनकी समस्याएं कम हो सके और इनके परिवार को कभी भी आर्थिक संकट से गुजरना ना पड़े। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना एक तरह का बीमा है, जिसके माध्यम से सरकार दुर्घटना में मारे गए अथवा दिव्यंगता को प्राप्त किसानों को आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। इससे उनको अपनी आर्थिक हालत सुधारने में काफी मदद मिल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^