झांसी: पुलिस ने डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों को किया गिरफ्तार
12-Oct-2022 09:26 PM 8952
झांसी 12 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मऊरानीपुर के लहचूरा थानाक्षेत्र में पुलिस को डकैती की योजना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे छह बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यहां पुलिस लाइन में बुधवार को संवाददाताओं को इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक-नगर (एसपी-सिटी) आर एस राय ने बताया कि लहचूरा पुलिस प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ के नेतृत्व में जब पुलिस टभ्म अपराधियों की तलाशी अभियान में जुटी थी उसी समय जानकारी मिली थी कि कुछ बदमाश सुखनई और धसान नदी के बीच जंगल में एक झोपड़ी में असलहा के साथ मौजूद हैं और किसी बड़ी योजना को अंजाम देने की तैयारी में लगे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^