जेपी नड्डा ने मनमोहन के निधन पर जताया दुख
27-Dec-2024 12:29 AM 3536
नयी दिल्ली 26 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री नड्डा ने गुरुवार देर शाम यहां जारी एक संदेश में कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर सिंह का निधन राष्ट्र के लिए बहुत भारी क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता थे। अपने लंबे सामाजिक जीवन में उन्होंने आम जनजीवन के लिए काम किया। वह समाज के निचले वर्ग की आवाज रहे। उनके नेतृत्व में उन्हें पार्टी से अपार लोकप्रियता दिलाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^