जीत के साथ खोया आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेगी सीएसके
19-May-2025 04:15 PM 2422
नयी दिल्ली, 19 मई (संवाददाता) करिश्मायी कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 62वें मुकाबले में मंगलवार को राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ़ जीत के साथ साथ खोया आत्मविश्वास हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। संजू सैमसन के कुशल नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म की बदौलतर हाल ही में सीएसके पर अपना दबदबा बनाने में सफल रही है और इस मुकाबले में भी उसका इरादा जीत का स्वाद चखने का होगा। दोनों टीमें अब तक अपने अभियान में केवल तीन जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इस प्रकार आईपीएल 2025 का यह मुकाबला इस सीज़न को शानदार तरीके से खत्म करने और अपने चहेते कप्तान की साख को बरकरार रखने का होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^