जेएसडब्ल्यू पेंट्स करेगी अक्जो नोबेल इंडिया में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण
27-Jun-2025 08:44 PM 5742
मुंबई, 27 जून,(संवाददाता) जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड ने आज सजावटी एवं औद्योगिक पेंट बनाने वाली कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड में अक्जो नोबेल एन.वी. और उसके सहयोगियों से 8986 करोड़ रुपये के निवेश से 74.76 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी हासिल करने का करार किया है। प्रस्तावित लेनदेन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से अनुमोदन और अक्जो नोबेल के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए एक ओपन ऑफर के पूरा होने के अधीन है। यह अधिग्रहण जेएसडब्ल्यू पेंट्स को इस क्षेत्र में प्रमुख कंपनियों में से एक के रूप में स्थापित करता है, जिसके आने वाले वर्षों में मजबूत वृद्धि देखने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^