जेआरडी टाटा के जन्मदिन के मौके पर एक नई पहल
29-Jul-2023 09:37 PM 6091
नयी दिल्ली 29 जुलाई (संवाददाता) हर साल जेआरडी टाटा के जन्मदिन के विशेष अवसर पर टाटा ग्रुप की कंपनियां साझा रूप से महान उद्योगपति और दूरदर्शी लीडर के रूप में अपनी पहचान रखने वाले जेआरडी टाटा की अनूठी विरासत का जश्न मनाती हैं। इस साल टाटा वनएमजी लैब्स अमेनिया (रक्ताल्पता) से जुड़ा एक बेहद अहम अभियान शुरू करने जा रही है जिसके तहत इसके शिकार लोगों को ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं मदद भी प्रदान की जाएंगी। जेआरडी टाटा हमेशा से एक सेहतमंद राष्ट्र की परिकल्पना किया करते थे। उनकी इसी उदात्त भावना को ध्यान में रखते हुए 10,000 महिलाओं व बच्चों का मुफ़्त में अनेमिया संबंधी परीक्षण व इलाज किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे आगे चलकर स्वस्थ जीवन बिता सकें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^