26-Aug-2022 11:40 PM
5459
नई दिल्ली ,26 अगस्त (संवाददाता) जे डी संस्थान का टीएफए अवार्ड्स शो यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस संस्थान के संस्थापक चंद्रकांत दलाल ने इसे 1988 में यह स्थापित किया था ।
उन्होंने फैशन अवार्ड शो का उद्घाटन करते हुये बताया कि प्रदर्शनी का विषय ‘सतत विकास ’तथा जिसमे नवाचार से नवीनीकरण ,अलगाव में आशा ,कर्म, , नारीत्व , मंगल ग्रह पर घर को दर्शाया गया है।
उन्होंने सतत विकास के फायदे और नुकसान बताते हुये कहा कि ये हमारे भविष्य के लिए कितना अहम है।
संस्थान की उद्यमी अक्षरा दलाल ने बातचीत में बताया कि उन्होंने प्रदर्शनी में आगे आने वाले बीस सालों की समस्याओं जैसे मानसिक स्वास्थ्य,ग्लोबल वार्मिंग,जल प्रदूषण को रोकने तथा उस पर नियंत्रण कैसे कर सकते इस पर प्रकाश डाला है।
उन्होंने ये भी बताया कि जे डी संस्थान के बच्चों को को लंदन फैशन वीक में भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। आगे उन्होंने ‘प्लसमेंट ’ के बारे में बताया कि जे डी संस्थान के बच्चों को बड़े बड़े ब्रांड्स जैसे जरा, एच ऐंड एम ,सब्यसाची में बहुत अच्छे स्तर पर अवसर मिलता है।
हमारी फैशन तकनीक और डिप्लोमा कोर्सेज ऑनलाइन मोड पर सिर्फ भारत में ही नही बांग्लादेश, नेपाल और श्री लंका में भी है रैंप वॉक का विषय भी सतत विकास रखते हुए उन्होंने फैशन शो मे कपड़ों का प्रदर्शन किया।
रैंप वॉक के बाद जे डी संस्थान निर्देशक रूपल दलाल ने सभी बच्चों को पुरुस्कार से सम्मानित किया।...////...