जयराम ठाकुर ने जालंधर में किया चुनाव प्रचार
khabarbaaz
India
11-Feb-2022 08:00 PM
7917
जालंधर, 11 फरवरी (AGENCY) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। श्री ठाकुर ने रामामंडी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णदेव भंडारी के समर्थन में प्रचार किया। भंडारी जालंधर उत्तर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं लेकिन पिछले चुनाव में वह कांग्रेस के अवतार सिंह जूनियर उर्फ बावा हैनरी के हाथों हार गए थे। जालंधर में बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश के लोग रहते हैं। प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रयास इसी समुदाय के वोटों का रुख भाजपा की ओर करने का रहेगा। जालंधर जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से चार शहरी और बाकी देहात क्षेत्र की हैं। शहरी सीटों पर भाजपा का अच्छा-खासा आधार माना जाता है लेकिन वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पिछले चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया है। पार्टी उनके लिए प्रचार करने में पूरा जोर लगा रही है। एक दिन पहले जालंधर में रेसलिंग एकेडमी चलाने वाले दिलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशियों को अब 14 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का इंतजार है। यह रैली जालंधर स्थित पीएपी के ग्राउंड में होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां करीब 50,000 भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। भाजपा प्रत्याशियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की रैली से उन्हें चुनावी हवा का रुख अपनी ओर करने में मदद मिलेगी।...////...
«
खट्टर करेंगे मानेसर में 500 बिस्तरों के ईएसआईसी अस्पताल का शिलान्यास
टाईम पास
»
सीआईए टीम से हाथापाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
jayaraam-thaakur-ne-jaalamdhar-men-kiya-chunaav-prachaara
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/jayaraam-thaakur-ne-jaalamdhar-men-kiya-chunaav-prachaara
PAGETOP:
ERROR: