जयराम कंगना को मंडी से नहीं जिता पाएंगे चुनावः मुकेश
13-May-2024 11:36 PM 3016
ऊना, 13 मई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चौदह मई को प्रदेश में नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के दो-तीन बाद प्रदेश के तीन और विधायक पूर्व विधायक हो जाएंगे। चार जून को चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस संख्या बल चालीस हो जाएगी और भारतीय जनता पार्टी पच्चीस पर रह जाएगी। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस तो छह विधानसभा उपचुनाव के साथ लोकसभा की चार सीटें भी जीत रही है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंगना रणौत को मंडी से नहीं जिता पाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^