जन्मदिन पर शिवराज का अनुरोध, शुभ अवसरों पर अवश्य लगाएं पौधा
05-Mar-2022 12:27 PM 2768
भोपाल, 05 मार्च (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्मदिन पर सभी से अनुरोध किया कि लोग अपने शुभ अवसरों पर पौधा अवश्य लगाएं। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि अपने जन्मदिन पर वे परिवार संग पौधारोपण करेंगे। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगायें। कोई भी शुभ अवसर तभी सार्थक होगा, जब प्रकृति से जुड़ाव होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रण करें कि प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधारोपण अवश्य करेंगे। इसमें अप्रतिम सुख भी है और सार्थकता भी। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती पर गत वर्ष उन्होंने प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और साथ ही लोगों से आह्वान किया था कि किसी भी शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगायें। उन्होंने कहा कि वे अपने इस संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^