जनता की समस्याओं के समाधान के लिए केवल बात नहीं, प्रयास जरूरी: सुनेत्रा
21-Apr-2024 09:21 PM 3862
बारामती, 21 अप्रैल (संवाददाता) महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा क्षेत्र से राज्य में सत्तारूढ़ महायुति की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने रविवार को कहा कि वादों और भाषणों की पारंपरिक राजनीति के दिन खत्म हो गये हैं तथा आम लोगों की जटिल समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासों की जरूरत है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- अजित पवार (राकांपा -एपी) के टिकट पर चुनाव लड़ रही सुश्री पवार ने कहा कि वर्तमान में न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरी दुनिया मानव जाति के अस्तित्व के लिए लड़ रही है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापमान में वृद्धि और पर्यावरण के खराब होने की समस्याएं मानव अस्तित्व के लिए खतरा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^