जनहित नहीं मित्रहित कांग्रेस के लिए सर्वाेपरिः अनुराग
07-Jul-2024 11:43 PM 7402
हमीरपुर, 07 जुलाई (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 18 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता, अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है जहां जनहित नहीं मित्रहित सर्वाेपरि है। श्री ठाकुर ने कहा कि सरकारी मशीनरी का जितना दुरुपयोग इस सरकार में हुआ हिमाचल ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हिमाचल की मित्रों की सुक्खू सरकार तीन उपचुनावों में अपनी पराजय को देखते हुए अराजकता पर उतर गई। कांग्रेस की सरकार में गरीब पैसे- पैसे को तरस रहे हैं पर यह ‘मित्रों की सरकार’ उनकी भलाई करने की बजाय अपने मित्रों के करोड़ों रुपए के कर्ज माफ करने में लगी है। कांगड़ा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक सिर्फ मित्रों के लिए काम करने के लिए लगा दिया गया है। कांग्रेस ने मित्रों को लाभ पहुँचाने के अलावा पिछले 18 महीने में कुछ नहीं किया। ये पहला चुनाव है जहां कोई सरकार बिना उपलब्धि के जनता के बीच जाकर वोट माँग रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^