जन सहभागिता से ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन कामयाब-गहलोत
03-Nov-2022 10:05 PM 6801
जयपुर, 03 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आमजन के सहयोग से राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन सफल रहा और राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें निखारने का कार्य कर रही है। श्री गहलोत गुरूवार को बारां में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के विजेताओं के सम्मान समारोह एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 लाख खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया, जिनमें 10 लाख महिला खिलाड़ी भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें निखारने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में खिलाड़ियों को अच्छे मैदान, उपकरण, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण तथा बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^