जम्मू सिविल सचिवालय परिसर में लगी आग
30-Mar-2022 06:38 PM 4695
जम्मू 30 मार्च (AGENCY) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के जम्मू सिविल सचिवालय परिसर के एक कार्यालय में बुधवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कहा कि सिविल सचिवालय परिसर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की तीन गाड़ियां और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग परिसर के एक हिस्से में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। उन्होंने बताया कि आग में कुछ रिकॉर्ड नष्ट हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^