जम्मू-कश्मीर सरकार ने आत्मदाह मामले में जांच की आदेश दी
23-Feb-2022 10:21 PM 3801
श्रीनगर 23 फरवरी(AGENCY) जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक युवा व्यक्ति के आत्मदाह की कोशिश के मामले में बुधवार को जांच की आदेश दिए हैं। साथ ही गांदेरबल जिले के वरिष्ठ राजस्व अधिकारी को तत्काल तबादले के आदेश भी दे दिया गया है। कश्मीर के मंडलायुक्त पी के पोले को गांदेरबल के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त घोषित किया गया है, जबकि इस घटना की जांच खुर्शीद अहमद शाह करेंगे। उन्होंने सरकारी आदेश को पढ़ते हुए कहा कि उनसे दस दिन में जांच को पूरा करने को कहा गया है। साथ ही उनसे जानकारी तथा सुझाव भी मांगा गया है। इस बीच मामले को गलत तरीके से संभालने के कारण गांदरबल के तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है तथा उनकी सेवाओं को बांदीपोरा के उपायुक्त को स्थानांतरित कर दिया गया है। गांदेरबल जिले के हर्रान कांगुन में मंगलवार को आमीर हमीद शाह ने प्रदर्शन करने के बाद आत्मरदाह कर ली थी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर घटना स्थल पर मौजूद होने के बाद भी कुछ नहीं करने का आरोप लग रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलग से जांच के आदेश दिए हैं तथा थाने के एसएचओ को स्थानांतरित कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^