जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में चार नए औद्योगिक एस्टेट बनेंगे
25-Nov-2023 11:34 PM 1789
जम्मू 25 नवंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) ने केंद्र शासित प्रदेश में चार नए औद्योगिक एस्टेट की स्थापना के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इनमें बूढ़ी कठुआ, मेडिसिटी जम्मू, चंदगाम और लेलहर पुलवामा में औद्योगिक एस्टेट शामिल हैं, जिन्हें 136.65 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1379 कनाल भूमि पर विकसित किया जाएगा। निवेश आकर्षित करने के अलावा, ये परियोजनाएं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देंगी और निजी क्षेत्र में 11497 से अधिक नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^