जम्मू हवाई अड्डे से दो संदिग्ध हिरासत में
13-Feb-2022 09:17 PM 7839
जम्मू, 13 फरवरी (AGENCY) जम्मू हवाई अड्डे के पास रविवार को संदिग्ध रूप से घूमने वाले दो व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे के पास तड़के संदिग्ध तरीके से दो व्यक्तियों को घूमते हुए पाया गया। दोनों व्यक्तियों ने कथित तौर पर हवाई अड्डे के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उनसे पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए दोनों आराेपियों को समीप की थाना पुलिस को सौंप दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^