जमानती मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन , ऐसी सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता:केशव प्रसाद मौर्य
22-Sep-2024 10:31 PM 4024
रांची,22 सितम्बर (संवाददाता) झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रविवार को कोडरमा पहुंची। कोडरमा सुभाष चौक से लेकर ब्लॉक मैदान तक परिवर्तन रथ पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ. नीरा यादव समेत अन्य भाजपा नेता कार्यक्रम स्थल ब्लॉक मैदान पहुंचे, जहां परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। परिवर्तन सभा में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए और उन्होंने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। ना सहेंगे, ना कहेंगे अब बदल के रहेंगे, के नारे के साथ जनसभा की शुरुआत हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^