जल जीवन मिशन में बागपत का प्रदेश में प्रथम स्थान
29-Oct-2022 11:02 PM 4481
बागपत, 29 अक्टूबर (संवाददाता) हर घर को नल से पेयजल की सुविधा से जोड़ने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरु किये गये जल जीवन मिशन को लागू करने के मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले को राज्य में पहला स्थान मिला है। बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सभी जिले को दिये गये लक्ष्य को बागपत जनपद ने शतप्रतिशत हासिल कर लिये है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिये संबंद्ध विभागी अधिकारियों एवे कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मिशन को लागू करने के मामले में बागपत जिला प्रदेश में अव्वल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^