जैविक खेती के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार : विजय
11-Apr-2025 08:57 PM 4597
पटना, 11 अप्रैल (संवाददाता) बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जैविक खेती के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। श्री सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 'कॉरिडोर आधारित परियोजना' चलाई जा रही है। इसे राज्य के 13 जिले में लागू किया गया है। इसके तहत टिकाऊ खेती, मिट्टी की गुणवत्ता, जैविक उर्वरक के उपयोग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर बल दिया गया है। किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए हर साल जिला स्तर पर कम से कम तीन क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित करते हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार की बहुप्रशंसित 'नमामि गंगे योजना' के अंतर्गत भी 12 जिले के 700 किसान समूहों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^