जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में सभी वर्गों को जोड़ा जाये: शिवराज
18-Jan-2023 11:52 PM 8870
जबलपुर, 18 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन से जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों और जन-प्रतिनिधियों को जोड़ा जाये, जिससे लोगों में शहर और जिले के प्रति गर्व की भावना पैदा हो। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने गणतंत्र दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के आमजन साक्षी बने इसके लिये जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न आयोजनों से वातावरण तैयार किया जाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^