जबलपुर कलेक्टर को पुत्रशोक, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
02-Jun-2024 11:30 PM 2695
जबलपुर, 02 जून (संवाददाता) जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा पुत्र अमोल सक्सेना का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाेक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि जबलपुर कलेक्टर के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^