16-Apr-2024 10:52 PM
2604
शिमला, 16 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की मंगलवार की प्रेस कॉंफ्रेन्स जैसे खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी है। कांग्रेस पार्टी के उप मुख्यमंत्री कहते है कि हमारी सरकार मजबूत है।
इस बात पर श्री बिंदल ने कहा कि जब सरकार मजबूत है तो बार-बार बोलने की क्या जरूरत है। कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री कहते है कि हमने 10 में से एक गारंटी पूरी कर दी। यह स्वयमेव इस बात की स्वीकृति है कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवकों को ठगा। एक लाख नौकरियां पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया और उसके बाद नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिया। साथ ही 22 लाख बहनों को 1500 रुपया पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख बहनों का कर्ज इस सरकार पर चढ़ गया हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के समय गारंटीयों की घोषणा करना, परन्तु आज जनता को 100 रूपये लीटर दूध का इंतजार है, दो रुपये किलो गोबर का इंतजार, 300 यूनिट बिजली के फ्री होने का इंतजार है। यह हिमाचल प्रदेश की जनता के जले के ऊपर जख्म छिड़कने के बराबर है। इसके बावजूद भी कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियां ही गिनाती रहती हैं। एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं गिना पाए जो सच में हिमाचल प्रदेश के जनहित की और इनके घोषणा पत्र के हिस्से की हो।...////...