जॉनथन और से यंग ने जीता इंडोनेशिया ओपन 2023
29-Jan-2023 07:19 PM 8566
जकार्ता, 29 जनवरी (संवाददाता) इंडोनेशिया के जॉनथन क्रिस्टी और दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने इंडोनेशिया ओपन 2023 में रविवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर सुपर 500 खिताब अपने नाम कर लिया। से यंग ने एक घंटे 20 मिनट चले महिला एक मुकाबले में स्पेन की कैरोलीना मरीन को 18-21, 21-18, 21-13 से मात दी। पहला गेम हारने के बाद से यंग ने शानदार वापसी करते हुए 2023 का दूसरा खिताब जीत लिया। जॉनथन को हालांकि जीत के लिये ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने अपने हमवतन ड्वि वारडोयो को सिर्फ 44 मिनट में 21-15, 21-13 के सीधे गेमों में मात दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^