जापान में वाहनों की टक्कर के बाद गोलीबारी
08-May-2024 12:54 PM 4298
टोक्यो, 08 मई (संवाददाता) जापान के टोक्यो इलाके में बुधवार सुबह दो वाहनों की टक्कर के बाद एक व्यक्ति ने गोली चला दी और मौके से भाग गया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के चोफू थाना के अनुसार यह घटना टोक्यो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के चोफू शहर में एक आवासीय क्षेत्र के पास स्थानीय समयानुसार लगभग 02:40 बजे एक चौराहे पर दो कारों के बीच टक्कर हो गयी। जिसके बाद दोनों कार में सवार व्यक्तियों के बीच बहस होने लगी और गुस्से में आकर एक कार में सवार व्यक्ति ने बंदूक निकाली और गोलियां चला दीं। संदिग्ध ने जिस व्यक्ति पर गोली चलाई थी उसे गोली नहीं लगी और वह बच गया। घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस हत्या के प्रयास के रूप में इस घटना की जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^