जापान में शक्तिशाली भूकम्प के झटके
03-Jun-2024 12:06 PM 7340
टोक्यो, 03 जून (संवाददाता) जापान में मध्य प्रांत इशिकावा के नोटो क्षेत्र में सोमवार तड़के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज सुबह करीब 06:31 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 14 किलोमीटर की गहराई में 37.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 137.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, भूकंप के कारण वाजिमा में पाँच घर ढह गए ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^