जापान महिला विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में
05-Aug-2023 05:04 PM 1712
वेलिंगटन, 05 अगस्त (संवाददाता) जापान ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के प्री-क्वार्टरफाइनल में शनिवार को नॉर्वे को 3-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में इंग्रिड सिर्स्टान एन्जेन ने 15वें मिनट में गोल जमाकर जापान को बढ़त दिलाई, हालांकि नॉर्वे ने 20वें मिनट में गुरो रेइटेन के गोल से बराबरी कर ली। पहले हाफ में स्कोर बराबर रहा लेकिन दूसरे हाफ में रिसा शिमिज़ू (50वां मिनट) और हिनाटा मियाज़ावा (81वां मिनट) के गोलों की मदद से जापान ने जीत हासिल कर ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^