जापान के साथ स्थाई और दीर्घकालिक साझेदारी की उम्मीद-भजनलाल
11-Sep-2024 08:06 PM 7890
टोक्यो 11 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जापान के साथ निवेश के साथ स्थाई और दीर्घकालिक साझेदारी की उम्मीद करते हुए भरोसा जताया हैं कि जापान के उद्यमियों के साथ अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर मीट के जरिए हमारी ऐतिहासिक साझेदारी का नया अध्याय लिखा जाएगा। श्री शर्मा बुधवार को टोक्यो में ‘इन्वेस्टर मीट’ के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ निवेश की ही अपेक्षा नहीं कर रहे हैं बल्कि जापान के साथ स्थाई और दीर्घकालिक साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं और इनकी तकनीकी विशेषज्ञता और हमारी विकास और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हम एक समृद्ध भविष्य की रचना कर सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^