जापान के आओमोरी प्रान्त में बर्ड फ्लू के कारण तीन लाख से अधिक मुर्गियों को मारा जायेगा
24-Mar-2023 12:20 PM 2854
टोक्यो 24 मार्च (संवाददाता) जापान के आओमोरी प्रांत में बर्ड फ्लू के नए प्रकोप के कारण करीब तीन लाख 30 हजार मुर्गियाें को मारा जायेगा। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने आज यहां जारी एक बयान में कहा “23 मार्च को संबंधित संस्थानो को एक फार्म पर मृत पक्षियों की संख्या में वृद्धि के बारे में एक संदेश प्राप्त हुआ। बर्ड फ्लू वायरस की मौजूदगी की जांच के बाद 13 में से 11 पक्षियों के नतीजे पॉजिटिव पाए गए।” उन्होंने बताया कि तीन लाख 30 हजार मुर्गियों को मारा जायेगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फर्म के चारों ओर तीन किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में मुर्गियों और अंडों के परिवहन के लिए अलग करना शुरु कर दिया है। इसके अलावा अधिकारी फर्म और उपकरणों को कीटाणुरहित करेंगे। आओमोरी प्रान्त में इस मौसम में बर्ड फ्लू का यह तीसरा प्रकोप है। नवीनतम प्रकोपों ​​को ध्यान में रखते हुए जापान में इस मौसम में मारी गई मुर्गियों की संख्या एक करोड़ पचास लाख से अधिक हो गई है, जो कि देश में अब तक सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 28 अक्टूबर से देश के 47 प्रान्तों में से 25 में बर्ड फ्लू पाया गया है। इसके अलावा वायरस के कारण चिकन और अंडे की कीमत पिछले 29 वर्षों के शिखर पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^