इटावा मे भाजपा के कठेरिया को मिली शिकस्त
04-Jun-2024 10:43 PM 1753
इटावा, 4 जून (संवाददाता) यादव परिवार के गृह जिले इटावा में समाजवादी पार्टी (सपा) ने विजय पताका लहरायी है। सपा उम्मीदवार जितेंद्र दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो रामशंकर कठेरिया को 58 हजार 419 मतों से हराया है। जितेंद्र दोहरे को 490747 मत मिले जब की प्रो रामशंकर कठेरिया को 432328 मत हासिल हुए है। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने रात आठ बजे के करीब सपा उम्मीदवार जितेंद्र दोहरे को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^