15-Nov-2021 11:05 AM
7805
नई दिल्ली। दुनिया में भारत के अलावा एक और ऐसा देश है, जहां न केवल हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है बल्कि वहां आपको मंदिर-मस्जिद भी नजर आ जाएंगे। यह देश है फिजी। यह दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में स्थित एक द्वीपीय देश है। यहां करीब 37 फीसदी भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यह लोग सैकड़ों साल पहले हिंदुस्तान से जाकर वहां बस गए थे। यही वजह है कि यहां की राजभाषा में हिंदी भी शामिल है, जो अवधी के रूप में विकसित हुई है। फिजी में लोग न सिर्फ हिंदी बोलते हैं बल्कि यहां के सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्में भी चलती हैं और यहां के लोग भारत की तरह ही बॉलीवुड फिल्मों के गाने गुनगुनाते हैं, , इसलिए इसे मिनी हिंदुस्तान भी कहा जाता है। फिजी को प्रशांत महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत माना जाता है।
Hindustan
Bollywood movies..///..it-is-called-mini-hindustan-bollywood-movies-run-a-lot-328295