इस वर्ष शिक्षा सप्ताह के दौरान 24 करोड़ प्रतिभागियों ने अलग-अलग गतिविधियों में लिया भाग
03-Aug-2024 09:51 PM 7934
नयी दिल्ली 03 अगस्त (संवाददाता) इस साल 22 जुलाई से 28 जुलाई तक चलाए गए शिक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में 24 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 भारत के शैक्षिक परिदृश्य में बदलाव ला रही है। शिक्षा सप्ताह (22 जुलाई - 28 जुलाई 2024) के दौरान विद्यालयों में 24 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने व्यापक और समग्र शिक्षा की भावना को मूर्त रूप देते हुए विविध गतिविधियों में भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^