इस सप्ताह के अंत तक अमेरिका अफगानिस्तान से एक लाख लोगों को निकालने में सक्षम:पेंटागन
24-Aug-2021 10:21 PM 2610
वाशिंगटन,24 अगस्त(AGENCY) अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों और अन्य लोगों को निकालने की जाे रफ्तार पिछले कईं दिनों से जारी थी , अगर उसे बरकरार रखा जाता है तो इस हफ्ते के अंत तक वहां से लगभग एक लाख लोगों को निकाला जा सकता है। प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा“ यह वाकई एक निश्चित योजना है और प्रतिदिन 20 हजार लोगों को वहां से निकाला जा सकता है और हफ्ते के अंत तक यह आंकडा एक लाख हो सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^