इंडोनेशिया में भूस्खलन से चार की मौत, छह घायल
26-Feb-2024 07:44 PM 7016
जकार्ता, 26 फरवरी (संवाददाता) इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में सोमवार सुबह एक सड़क पर भूस्खलन के कारण करीब चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। दक्षिण सुलावेसी आपदा शमन एजेंसी के कार्यवाहक प्रमुख एमसन पंडोलो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बास्टेम उटारा में रविवार को हुई मूसलाधार वर्षा के कारण स्थानीय समयानुसार आज सुबह करीब नौ बजे भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से कथित तौर पर 20 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^